BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

अवैध वसूली के खिलाफ पुलिस ने तीन स्टैंड संचालकों को किया गिरफ्तार

Aabae3f9c058739387e757732ff02630d0e0db4cb3481b24b7411414a64c0d62

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्टैंड संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी कल्याणपुर क्रॉसिंग के आसपास अवैध रूप से स्टैंड संचालित कर राहगीरों और वाहन चालकों से जबरन वसूली कर रहे थे।मामले की जानकारी मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों स्टैंड संचालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग अवैध तरीके से स्टैंड चलाकर वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस का कहना है कि अवैध वसूली और इस तरह के गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp