पनकी थाना से सीज डंपर उड़नछू

पनकी थाने से ही सीज डंपर चोर
कानपुर। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, फिर “ताबड़तोड़” बरामदगी का दावा!कानपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिस थाने को कानून का किला माना जाता है, वहीं से सीज किया गया डंपर रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। हैरानी की बात ये है कि डंपर आरटीओ द्वारा नियम उल्लंघन में पकड़ा गया था और खुद पुलिस की निगरानी में खड़ा कराया गया था।पूरा मामला:शनिवार सुबह करीब 7 बजे आरटीओ विंध्याचल गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर पनकी थाने में खड़ा कराया। लेकिन कुछ ही घंटों में वही डंपर थाने से “उड़नछू” हो गया। यानी पुलिस की चौखट भी अब सुरक्षित नहीं रही!सवाल जो चुभते हैं:- थाने के अंदर से डंपर कैसे गायब हो गया?- क्या बिना मिलीभगत के इतना बड़ा वाहन गायब हो सकता है?- CCTV और सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ दिखावा है?घटना के बाद विभाग में खलबली मच गई। किरकिरी से बचने के लिए पुलिस हरकत में आई और CCTV खंगालने के बाद अगले दिन शाम को बिधनू इलाके से डंपर बरामद कर लिया गया।लेकिन बड़ा सवाल अभी भी जिंदा है —अगर “चोर” थाने के अंदर से डंपर ले जा सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा का जिम्मा किसके हाथ में है?
— क़ासिम आबीदी, DCP वेस्ट“मामले में जांच की जा रही है, CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी।
” बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

