BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मौत को दावत देता ट्रैफिक सिग्नल पोल, करीब 60 डिग्री तक झुक चुका

Screenshot 2026 04 16 21 20 10 87 7352322957d4404136654ef4adb64504

कानपुर। शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल जरीब चौकी चौराहे पर एक बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। यहां लगा ट्रैफिक सिग्नल पोल करीब 60 डिग्री तक झुक चुका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। यह पूरा मामला थाना सीसामऊ क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ट्रैफिक सिग्नल पोल पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। चौराहे से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में पोल का इस तरह झुका होना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज हवा या हल्के झटके से भी यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। खासकर पीक आवर्स में यहां भारी ट्रैफिक रहता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत भी की है, लेकिन अब तक न तो पोल को हटाया गया है और न ही उसकी मरम्मत की गई है। इससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।फिलहाल, बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, या समय रहते इस खतरनाक स्थिति को ठीक किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द से जल्द कार्रवाई कर इस झुके हुए ट्रैफिक सिग्नल पोल को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp