फूलों की होली खेल एक दूसरे को बधाई दी
फूलों की होली खेल एक दूसरे को बधाई दी
कानपुर। महाराजपुर विधानसभा के गांधीग्राम इलाके मैं आज होली महोत्सव का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया होली महोत्सव का नेतृत्व युवा नेता लाल त्रिवेदी ने किया इस कार्यक्रम में राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य एवं फूलों की होली आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना एवं तेलंगाना के प्रचारक श्री चंद्रशेखर जी एवं युवा सम्राट करण महान ने भी शिरकत किया श्री सतीश महाना जी ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे का पर्व है हमें गिले शिकवे दूर कर होली का पर्व एक दूसरे को गले मिलकर मनाना चाहिए इस कार्यक्रम में 56 भोग के प्रसाद का भोग भी लगाया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिष्ठित महिलाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय त्रिवेदी, विनय शुक्ला, आशु शुक्ला, श्रीकांत मिश्रा, बी डी राय, सुरेंद्र अवस्थी, शत्रुघ्न सिंह ,अवधेश त्रिपाठी ,पंकज निगम, लक्ष्मी कांत, लक्ष्मी कांत विश्नोई ,गांधी ग्राम के पार्षद नरोत्तम कुमार दादू ,अशोक मेंबर, शहगल जी, यीशु गुप्ता, नंदू शुक्ला, शीलू द्विवेदी, धर्मेंद्र शुक्ला ,निखिल मिश्रा ,अमिताभ पांडे, शरद अग्रवाल,लक्ष्मी मिश्रा, वेद प्रकाश,श्रीमती अनीता परमार, नवीन गुप्ता,श्रीमती कविता मिश्रा ,जे पी निगम, गोपाल मिश्रा आदि क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। * कानपुर से कैमरामैन प्रमोद कुमार की रिपोर्ट ✍️


