उत्‍तर प्रदेशगाजियाबाददेश

महिला दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Img 20260308 wa0020

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर में महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिंह जी के द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, नियमित टीकाकरण तथा परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही विमेंस हेल्प लाइन नंबर शेयर किए गए। ओर साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सामग्री वितरित की गई और उन्हें अपने परिवार एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियो की समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।डॉ रवि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भोजपुर द्वारा कहा कि महिलाओं का सशक्त और स्वस्थ होना समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर के स्वास्थ्य कर्मियों, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया। *गाजियाबाद से हरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट*✍️

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp