BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कुत्ते को ईंट से कुचलकर मार डाला

Screenshot 2026 03 13 16 00 51 85 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कानपुर। शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सो रहे एक कुत्ते को ईंट से कुचलकर मार डालने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है।मिली जानकारी के अनुसार, मिराज नाम के युवक ने सड़क किनारे सो रहे एक बेबस कुत्ते पर ईंट से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि बेबस जानवर के साथ इस तरह की क्रूरता बेहद निंदनीय है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।बताया जा रहा है कि यह घटना करीब दो दिन पुरानी है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp