सरल संस्कृत 12 दिवसीय संभाषण शिविर का शुभारंभ

कानपुर । राम कृष्ण नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर पनकी में शुरू हुआ। शिविर का समापन दिनांक 30.09.2025 को होगा | इस अवसर पर प्रधानाचार्या वीणा देवी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया एवं शिविर में मुख्य अतिथि स्वरुप का सम्मान राधा पाठक ने माल्यार्पण कर किया I प्रधानाचार्या ने बच्चों को संस्कृत की महत्ता बता कर संस्कृत के ज्ञान को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया l इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकायें सहित अनेक लोग उपस्थित थे I

