BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरशिक्षा

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज में हुआ स्वच्छता ही सेवा- 2025 पखवाड़ा का शुभारंभ

Img 20250920 wa0027

कानपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा 17 सितंबर -02 अक्टूबर के मध्य आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 19 तथा 20 सितंबर, 2025 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को “स्वच्छता ही सेवा पखवाडा- 2025” के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई तथा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो वंदना निगम तथा निदेशक प्रो अर्चना वर्मा ने किया तथा छात्राओं को स्वच्छता के महत्व एवं उसकी आवश्यकता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चलाए जाने वाले विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारियां प्रदान की छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित ग्रुप डिस्कशन में प्रतिभाग किया एवं महाविद्यालय परिसर में साफ़ सफ़ाई भी की।इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग से असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ सुषमा शर्मा, डॉ वंदना द्विवेदी, डॉ ज्योति गुप्ता, भूगोल विभाग से डॉ अंजना श्रीवास्तव, श्रीमती श्वेता गोंड, ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग से डॉ पूजा श्रीवास्तव, अंग्रेजी विभाग से डॉ दीप्ति शुक्ला, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ साधना सिंह, डॉ ज्योत्सना पांडे सहित लगभग 80 छात्राओं ने सक्रिय प्रतिभागिता की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp