रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर हर्षौल्लाश के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

कानपुर । महिला दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर निरीक्षक श्री एस एम पाटीदार ने पोस्ट पर कार्यरत सभी महिला बल सदस्यों को सप्रेम फूल तथा उपहार भेंट किया। साथ ही सभी महिला बल सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य तथा ईमानदारी से अपनी अपनी ड्यूटी के निर्वहन करने की कामना किये।



