BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

फर्जी आर्मी नायब सूबेदार बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

कानपुर। चकेरी थाना पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस की मदद से एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आर्मी का नायब सूबेदार बताकर लोगों को ठग रहा था। आरोपी आर्मी की वर्दी पहनकर लोगों का भरोसा जीतता था और फिर उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर जाल में फंसाता था।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है, जो खुद को नेशनल लेवल का रेसलिंग खिलाड़ी भी बताता था। आरोपी खेल कोटे से सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर युवाओं से मोटी रकम वसूलता था।जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी प्रमाण पत्र और दस्तावेज तैयार कर पीड़ितों को देता था, जिससे उसकी बातों पर लोग आसानी से विश्वास कर लेते थे। लंबे समय से वह इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था।मिलिट्री इंटेलिजेंस को इस गिरोह की भनक लगने के बाद चकेरी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुटी है।इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सेना या किसी भी सरकारी नौकरी के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp