गाज़ीपुर की घटना पर विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की आपात बैठक, दोषी पुलिसकर्मी निलंबित

नोएडा/गाज़ीपुर।
गाज़ीपुर ज़िले के नोनहरा थाना क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के कर्मठ सपूत श्री सीताराम उपाध्याय (जोखू उपाध्याय जी) की पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से असामयिक मृत्यु पर ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है।
इसी गंभीर विषय पर विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की एक आपात बैठक पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय श्री कलराज मिश्र जी के नोएडा स्थित आवास पर आयोजित हुई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य
- पं. सतीश शर्मा (पूर्व MLC, उत्तर प्रदेश)
- पं. पीताम्बर शर्मा (वरिष्ठ समाजसेवी, उत्तर प्रदेश)
- पं. माधव शर्मा (समाजसेवी, दिल्ली)
- पं. जगदीश राज शास्त्री (कटरा)
- डॉ. वंदना वशिष्ठ (हापुड़)
- पं. मनोज शास्त्री (जहाँगीराबाद)
- पं. भूपेंद्र गौड़ (पाहंसू)
- श्री अमित मिश्रा (समाजसेवी)
- पं. अरविंद भारद्वाज (दिल्ली)
- सीए शरद शर्मा (शामली)
- सीए हरीश शर्मा (शाहदरा)
मुख्यमंत्री से सीधी वार्ताबैठक के बाद माननीय कलराज मिश्र जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए:
➡ पीड़ित परिवार के लिए ₹10 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
➡ दोषी थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया।
➡ परिषद की ओर से भी ₹1 लाख की सहायता राशि पीड़ित परिवार को भेजी गई।
