BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरस्वास्थ्य

कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालयों को मॉडल बनाने की तैयारी

Gridart 20260314 192919431

आजाद नगर नवाबगंज, उन्नाव, सीतापुर, जाजमऊ, चौबेपुर और रायबरेली चिकित्सालय में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं

कानपुर। प्रमुख सचिव, श्रम विभाग एवं निदेशिका, श्रम विभाग की नई पहल के तहत ईएसआईसी (ESIC) और ईएसआईएस (ESIS) के बीच समन्वय बढ़ने से कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालयों एवं औषधालयों को मॉडल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जहां एक ओर चिकित्सालय विकास समिति की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा चेस्ट चिकित्सालय आजाद नगर कानपुर और सात औषधालयों में बीमांकितों एवं उनके परिवारीजनों के लिए एआरएम सुविधाएँ बढ़ाई जा रही हैं वहीं, दूसरी ओर चिकित्सालय विकास समिति के इंप्रूवमेंट फंड से कर्मचारी राज्य बीमा चेस्ट चिकित्सालय आजाद नगर कानपुर और नौ औषधालयों में नए उपकरण क्रय करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है lशुक्रवार को आजाद नगर स्थित चेस्ट हास्पिटल में आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सालय विकास समिति की अध्यक्षा डॉ. डिम्पल सोनी ने बताया कि चिकित्सालय में प्लास्टर, पेंट, पुट्टी का काम करवाया गया है साथ ही बिजली की व्यवस्था और सुदृढ़ की गई है।

Img 20260314 wa0054

नवाबगंज, उन्नाव, सीतापुर, जाजमऊ, चौबेपुर और रायबरेली औषधालयों एवं कपूरथला ब्रांच ऑफिस में वार्षिक मरम्मत और रखरखाव का कार्य करवाया गया है l यह सभी संस्थान पहले की अपेक्षा अब ज्यादा सुंदर साफ- सुथरे और हाइजीनिक हो गए हैं, इससे यहां आने वाले बीमांकितों एवं उनके परिवारजनों को उत्तम चिकित्सा सेवा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। चिकित्सालय विकास समिति के इम्प्रूवमेंट फंड से आजाद नगर चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के लिए वार्ड में बिजली की व्यवस्था हेतु इनवर्टर बैटरी और चिकित्सालय की पाकशाला में बेहतर खाना बनाने हेतु इनवर्टर-बैटरी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त मरीजों के साफ पानी पीने के लिए आर.ओ. की व्यवस्था की गई है। रोगियों के हीमोग्लोबिन नापने की मशीन, श्वास रोगियों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, भर्ती मरीजों के कपड़े धोने हेतु वाशिंग मशीन की भी व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सभी औषधालयों के लिए बायोमेट्रिक मशीन की भी व्यवस्था, वाटर प्यूरीफायर विद वाटर कूलर और आधुनिक उपकरण जैसे इनफैंटोमीटर, स्टेडियोमीटर, नी हैमर, कंप्यूटर, मरीजों के बैठने के लिए थ्री सीटर बेंच, एसी कूलर इत्यादि के क्रय की प्रक्रिया शुरू हो गई है निकट भविष्य में बीमांकतों को इन सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा ।

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp