BB ओरिजिनलदिल्लीपोषण अभियानस्वास्थ्य

तेल सेहत का दुश्मन नहीं, बस सही तेल चुनना सीखिए – एम्स की बड़ी सलाह

एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि तेल और वसा शरीर के लिए जरूरी हैं, लेकिन संतुलन और सही चुनाव से ही सेहत बरकरार रह सकती है।

एम्स ट्रॉमा सेंटर में आयोजित ‘सही पोषण-देश रोशन’ अभियान में डॉक्टरों ने लोगों को बताया कि वसा को लेकर भ्रम खत्म करने की जरूरत है।
डॉ. आशीष बिंद्रा ने कहा कि असंतृप्त वसा (Healthy Fats) जैसे जैतून, सरसों और मूंगफली का तेल शरीर के लिए अच्छे हैं।
वहीं, ट्रांस फैट और संतृप्त वसा जैसे मक्खन, रेड मीट और वनस्पति घी का अधिक सेवन दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।

डॉ. वसुंधरा ने कहा कि “हर महीने तेल बदलना चाहिए ताकि शरीर को अलग-अलग पौष्टिकता मिल सके। कोई एक तेल हमेशा सही नहीं होता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp