एम.आर.ए. मार्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया, 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त ।
मुंबई,एम.आर.ए. मार्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया जो घरों में चोरी करने के बाद फरार हो गया था।
एम.आर.ए पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में 10 दिनों तक गुप्त रूप से रहकर एक विशेष अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस अभियान के दौरान लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई और घर में चोरी के सात मामले सामने आए हैं।
बिंदास बोल संवाददाता मुंबई
सतीशकुमार मंडोरा

