BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर देहातप्रदेशबिंदास बोल खास

कानपुर देहात से बड़ी ख़बर — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में मरीजों से मनमानी

कानपुर देहात। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसूलाबाद में तैनात डॉक्टर बृजेश पर गंभीर आरोप लगे हैं। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर ने सरकारी पर्ची पर ब्रांडेड दवाइयाँ लिखीं और सीएचसी रसूलाबाद ओपीडी के सामने बनी बाउंड्री से सटे एक मेडिकल स्टोर से ही दवा खरीदने का दबाव बनाया।बताया जा रहा है कि जब मरीज ने उस मेडिकल स्टोर से दवा लेने से मना किया, तो डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया। इससे परेशान मरीज ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सीधी-सीधी मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

बिंदास बोल न्यूज़ के लिए रूपेश सिंह की रिपोर्ट

Img 20250908 wa0000(1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp