BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

शातिर लुटेरा अभियोग से सम्बन्धित माल के साथ गिरफ्तार

Img 20251120 wa0023

कानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी के मार्गदर्शन में और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी. राव व पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की सतत मॉनिटरिंग में जीआरपी कानपुर सेंट्रल को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर सेंट्रल दुष्यंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में जीआरपी टीम ने 20 नवंबर 2025 सुबह 4:10 बजे फेथफुलगंज कूड़ाघर के पास रेलवे ट्रैक से एक शातिर मोबाइल चोर को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी

सौम्य कुमार रावत उर्फ छोटू उर्फ मेण्डी (19 वर्ष)
निवासी – सर्वोदय नगर, शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, उन्नाव
आरोपी पूर्व में भी उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र में डकैती के मामले में जेल जा चुका है।

आरोपी की करतूतें

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ स्टेशन आउटर पर छिपकर ट्रेन धीमी होने पर

  • खिड़की
  • दरवाजे के पास खड़े
    यात्रियों के बैग व मोबाइल को निशाना बनाकर चोरी/छिनैती करता था।

बरामदगी

  • 1 एंड्रॉइड मोबाइल (रेडमी कंपनी)
  • कीमत लगभग ₹50,000
  • यह मोबाइल दर्ज अभियोग से सम्बंधित पाया गया।

अपराधिक इतिहास

क्र.सं.मु0अ0सं0धाराथाना
1486/24310(2), 311, 317(2) BNSकोतवाली सदर उन्नाव
2396/25305(c), 317(2) BNSजीआरपी कानपुर सेंट्रल

गिरफ्तारी टीम

Img 20250316 wa0009
  1. ओम नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी कानपुर सेंट्रल
  2. व0उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह, उ0नि0 मुकुन्दलाल यादव
  3. हे0का0 शिव सिंह, राजकुमार यादव, सुहैल खान, नीतेश मिश्रा, हरिपाल यादव, चन्द्रेश सिंह, रमेश सोनकर
  4. का0 सत्येन्द्र सिंह, बलवन्त चौधरी, आनन्द कुमार, जयपाल, दीपक यादव
  5. उ0नि0 राधामोहन एवं सर्विलांस सेल प्रयागराज की टीम

जीआरपी द्वारा बताया गया कि आरोपी के अन्य जनपदों में अपराधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी पर कानूनी कार्रवाई जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp