जमाआत-ए-इस्लामी हिन्द का देश व्यापी पडोसियों के अधिकार मुहिम

कानपुर। नई दिल्ली जमाआत-ए-इस्लामी हिन्द के अध्यक्ष सैय्यद सआदतुल्लाह हुसैनी ने “आदर्श पडोसी, आदर्श समाज के नारे के साथ पडोसियों के अधिकारों को लेकर 10 दिवसीय देशव्यापी अभियान* शुरू करने की घोषणा की है। यह अभियान 21-30 नवम्बर 2025 तक पूरे देश मे चलेगी। जिसका उददेश्य पडोसियों के पर्ती अच्छे व्यवहार और सद्भावना की भावना को फिर से जगाना और सामुदायिक सम्बन्धों को मजबूत करना है। मीडिया को जारी एक बयान में जमाआत के अध्यक्ष ने कहा इस्लाम पडोसियों के अधिकारों को बडा महत्व देता है और इस एक सामन्जस्य पूर्ण समाज के आधार शिला मानता है। कुरआन में अपने अनुयाइयों को स्पष्ट रूप से न केवल निकटतम पडोसियो के साथ, बल्कि अस्थायी पडोसी के रूप में निकट आये लोगो के साथ भी अच्छा व्यवहार करने का आदेश दिया गया है। जिसमे सहकर्मी, सहयात्री और यहां तक सडक पर हमारे साथ चलने वाले लोग भी शामिल है। इस अभियान केजरिये, हम मुसलमानो को इन अनिवर्या शिक्षाओं की याद दिलाना चाहते है और उन्हे अच्छे पडोसियों बनने के लिए प्रेरित करना चाहते है, ताकि समाज के सामने इस्लाम का सही चेहरा पेश किया जा सके। जमाआत इस्लामी हिन्द कानपुर नगर अध्यक्ष जनाब मोहम्मद्र आलम ने कहा अच्छे रिश्तों की नींव पर बना समाज अपने आप ही एक मिसाली समाज बन जाता है। जब पडोसी एक दूसरे के साथ दया, क्षमा और इन्साफ के साथ पेश आते है, तो इससे उठने वाली लहर पूरे समाज को परिवर्तित कर देती है हमे उम्मीद है कि यह मुहिम न सिर्फ पडोसियो के बीच के झगडे सुलझायेगी बल्कि दया और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे इस्लामी मूल्यों का एक मजबूत सबूत भी बनेगी। पडोसियो के अधिकार मुहिम को मोहम्मद नईम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जमाआत इस्लामी हिन्द ने बताया कि यह मुहिम शहरी इलाकों मे बढते अकेलेपन की भावना को सम्बोधित करती है, जिसकी वजह से पडोसी रिश्तों की अनदेखी हो रही है। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि इस मुहिम का मकसद आपसी हमदर्दी, सहयोग, सफाई और ट्रैफिक डिस्पिलिंग को बढावा देना है जिसे इस्लाम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानता है। प्रोग्राम में मोहम्मद अजमल, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद अशफाक, अब्दुल्ला खान एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

