लगभग 30 लाख रुपए का गांजा के साथ एक तस्कर हुआ गिरफ्तार

कानपुर । मादक पदार्थो तस्करी व अन्य अपराधो को अंजाम देने वाले अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनांक 12.03.2026 को हमराह आरपीएफ स्टाफ तथा जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल मय स्टाफ तथा एनसीबी निरीक्षक मय स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान उन्हें कैंट साइड सरकुलेटिंग एरिया में वाहन स्टैंड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से दो बैग के साथ बैठा दिखाई दिया, शक होने पर उस व्यक्ति के पास जाकर संयुक्त रूप से पुछताछ करने पर वह घबराया हुआ दिखाई दिया, गहराई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपना नाम चन्दन तिवारी निवासी सारण (बिहार) बताया तथा उसके दोनों बैग से कुल 22 बण्डल टेप से सील मिले, जिन्हें खोलकर चेक करने पर उसमे गांजा होना पाया गया, सभी का वजन करने पर कुल 22 किलो 940 ग्राम गांजा मिला. उक्त व्यक्ति को जीआरपी थाना में ले जाकर उसके विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजा गया है. पूछ्ताछ में उसने बताया की वह पश्चिमी बंगाल राज्य के न्यू कूच विहार से चोरी छिपे सस्ते दामो में गांजा खरीदकर गाड़ी संख्या 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से कानपूर में महंगे दामो में बेचने की नियत से आया है | बरामद 22 किलो 940 ग्राम गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये है | मादक पदार्थो की तस्करी के लिये रेलवे एक सुगम साधन है, जिसके मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जीआरपी तथा एनसीबी से समन्वय कर सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान करते हुये रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

