जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप
जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप
*कानपुर में जेल के अंदर एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बीती 10 तारीख को चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, लेकिन जेल जाने के दूसरे ही दिन उसकी अचानक मौत हो गई।कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जूही थाना क्षेत्र स्थित मिलिट्री कैंप चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया और पूरे मामले की जांच की बात कही।अब पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।बाइट — पुलिस अधिकारी”मामला हमारे संज्ञान में आया है। कैदी को मेडिकल के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”बाइट — मृतक की मां”मेरा बेटा ठीक-ठाक था, पुलिस उसे पकड़कर ले गई थी। हमें नहीं पता जेल में उसके साथ क्या हुआ। हमें इंसाफ चाहिए और पूरे मामले की सही जांच होनी चाहिए।
*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*


