BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरराजनीति

भारतीय जनता पार्टी उत्तर नवगठित कमेटी में अंतर्द्वंद्व

08

कानपुर। भाजपा उत्तर में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नवगठित कमेटी में महामंत्री और उपाध्यक्ष में मारपीट की घटना के बाद से अंदर खाने सुगबुगाहट चल रही है कि दोनों के बीच में एक-दूसरे को पटखनी देने की कवायत चल रही है। जिसमें जिला अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय कार्यालय तक के लोग मूक दर्शक बने हुए हैं।
जिला अध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित को एक साल से ज्यादा होने के बाद जिला इकाई का काफी समय से गठन होना बाकी था, पिछले महीने प्रदेश से सभी जिला इकाईयों का गठन पूरे जोर-शोर से मीडिया की सुर्खियों में रहा । वहीं उत्तर जिला कमेटी का भी इसी दौरान गठन हुआ। जिसमें महामंत्री, उपाध्यक्ष अन्य पदों के नाम घोषित किए गये। इस समय तक जिनको पद मिले वह उत्साहित थे। जिनमें महामंत्री अभिनव दीक्षित ने उत्तर जिले के कार्यालय के बाहर उत्साह में बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर प्रदेश, क्षेत्रीय और उत्तर का कार्यालय का आभार व्यक्त किया। इसी बीच किसी ने उन होर्डिंग के साथ छेड़-छाड़ कर दी जिसको लेकर महामंत्री आग-बबूला हो गये। जिसके विरोध स्वरूप उन्होंने कार्यालय में होर्डिंग से छेड़छाड़ का विरोध जताया और आरोप स्वरूप उपाध्यक्ष रोहित साहू से मारपीट की और रामलला भाजयूमो मंडल अध्यक्ष अमन सोनकर के साथ गाली गलौज ,मारपीट कर दी। जिससे गुस्साये भाजयूमो मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया। जिसकी जानकारी लेने हेतु फोन किया गया तो जिला अध्यक्ष ने फोन करने पर बताया की कार्यालय में बैठक में व्यस्त हूँ, बैठक करके दस मिनट में फोन करता हूँ। खबर लिखे जाने तक अध्यक्ष की व्यस्तता चलती रही। वहीं, एक पोस्टर जो कि अमन और रोहित के द्वारा संघर्षशील कार्यकर्ताओं के अपमान को नहीं सहेगा लिखे सड़क पर पड़े मिले जिसे कुछ सम्मानित कार्यकर्ता अपने साथ लेकर चले गये।

Inshot 20260403 133605204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp