BB ओरिजिनलNews Officeउत्‍तर प्रदेशकानपुर

आचार्य बलवंत भाऊ शास्त्री ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित।

कानपुर,नौबस्ता स्थित राम-राधे वाटिका में आयोजित एक गरिमामय समारोह में कानपुर के प्रख्यात मराठी चतुर्वेद ज्ञाता आचार्य पंडित बलवंत भाऊ शास्त्री पटवर्धन को ‘सारस्वत सम्मान’ से विभूषित किया गया।

Img 20260410 wa0000

उन्हें यह सम्मान सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार-प्रसार में उनके अतुलनीय योगदान हेतु दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य रामगोपाल मिश्रा ने की और संचालन आचार्य रामप्रकाश शुक्ला द्वारा किया गया।

Screenshot 20260410 085440 1

इस अवसर पर कानपुर के कई विलक्षण आचार्यगण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से आचार्य श्याम जी तिवारी, आचार्य केशव, आचार्य ओमकार शास्त्री, श्री प्रमोद, श्री रजनीकांत , श्री रामजी तिवारी, वेदव्यास शुक्ल, सोमेश केलकर एवं विक्रम पटवर्द्धन ने शास्त्री जी की विद्वता और उनके विलक्षण कर्मकाण्ड ज्ञान की सराहना की।

संवाददाता. विनायक मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp