BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सिनेमा हॉल के अंदर छेड़छाड़, आरोपी की लोगों ने की जमकर पिटाई

Gridart 20260324 175805275

कानपुर। थाना रावतपुर क्षेत्र स्थित गुरुदेव पैलेस टॉकीज में उस समय हड़कंप मच गया, जब फिल्म ‘धुरंधर 2’ के शो के दौरान एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, फिल्म चलने के दौरान हॉल में अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक ने युवती के साथ अभद्र हरकत कर दी।घटना के दौरान युवती ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद उसके पिता और आसपास बैठे दर्शक मौके पर पहुंचे। युवती की शिकायत सुनते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और आरोपी युवक को वहीं पकड़ लिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए शो भी बाधित हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp