BB ओरिजिनलबाड़मेरराजस्थान

राज्यपाल, सांसद और प्रमुख को नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

Oplus 131072

बिंदास बोल न्यूज के लिए राकेश कुमार लखारा | बाड़मेर, राजस्थान की रिपोर्ट

बाड़मेर। ग्राम पंचायत मुख्यालय खड़ीन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जन हितेषी कर्नल सोनाराम चौधरी (पूर्व सांसद, बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र), मदन कौर (पूर्व जिला प्रमुख) तथा सतपाल मलिक (पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्यपाल) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनकी तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लूणाराम बेनीवाल (पूर्व सरपंच),भूताराम डऊकिया, ओमप्रकाश कड़वासरा, बनाराम सियाग, गंगाराम बेनीवाल, मनहर डऊकिया, गणपत जांदू, पेमाराम मेगवाल, रतनाराम राइका सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि इन नेताओं ने जनहित और सामाजिक विकास को हमेशा प्राथमिकता दी।

📌 मुख्य बिंदु

श्रद्धांजलि सभा ग्राम पंचायत खड़ीन मुख्यालय पर आयोजित हुई।

कर्नल सोनाराम चौधरी, मदन कौर और सतपाल मलिक को याद किया गया।

ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

सामाजिक विकास और जनहित को उनकी सबसे बड़ी पहचान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp