23 किलोग्राम 785 ग्राम गांजा के साथ तीन अन्तर राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जीआरपी निरीक्षक कानपुर ओम नारायण सिंह एवं आरपीएफ निरीक्षक सिद्ध नाथ पाटीदार कानपुर सेन्ट्रल
कानपुर ।महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ के आदेश, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ के निर्देशन, सहायक सुरक्षा आयुक्त/आरपीफ के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थो तस्करी व अन्य अपराधो को अंजाम देने वाले अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनांक 22.01.2026 को निरीक्षक कानपुर सेंट्रल एस.एन. पाटीदार एवं GRP कानपुर निरीक्षक ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश सिंह ने हमराह आरपीएफ स्टाफ, सीआईबी कानपुर स्टाफ तथा जीआरपी कानपुर सेंट्रल स्टाफ के संयुक्त रूप से कानपुर सेंट्रल स्टेशन परिसर में गस्त के दौरान हैरिसगंज पुल के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध रूप से अपनी पीठ पर पिठू बैग लेकर आते हुए दिखाई दिए, शक होने पर तीनो व्यक्तियों को रोककर उनसे संयुक्त रूप से पुछताछ करने पर वे घबराए हुए से दिखाई दिए और गहराई से पूछताछ करने पर तीनो ने अपना अपना नाम शिवम सिंह चौहान निवासी कन्नौज, कोमल सिंह निवासी पटना (बिहार) तथा शम्भू दयाल चौहान निवासी कन्नौज (बिहार) बताया तथा उनके बैग से कुल 22 बण्डल टेप से सील मिले, जिन्हें खोलकर चेक करने पर उसमे गांजा होना पाया गया, सभी का वजन करने पर कुल 23 किलो 785 ग्राम गंजा होना पाया गया. तीनो व्यक्तियों को जीआरपी थाना में ले जाकर सभी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजा गया है. सभी ने पूछ्ताछ में ओड़िसा राज्य से चोरी छिपे सस्ते दामों में गांजा को खरीदकर लाना तथा अलीगढ, टूंडला तथा मथुरा ले जाकर बेचना बताया है | बरामद 23 किलो 785 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 12,00,000/- (बारह लाख) होना पाया गया है। मादक पदार्थो की तस्करी के लिये रेलवे एक सुगम साधन है, जिसके मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल तथा सम्बन्धित विभाग द्वारा प्राप्त सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान करते हुए रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

