BB ओरिजिनलNews Officeकानपुर देहात

शताब्दी बस से बचने में कंटेनर हादसे का शिकार, चालक गंभीर।

कानपुर देहात, बस चालक फरारकानपुर देहात के रसधान थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। पुखरायां के हरदुआ गांव निवासी कंटेनर चालक श्यामू (पुत्र—विश्राम सिंह) सुबह करीब 6 बजे वाहन लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान आगे चल रही शताब्दी बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया।हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जबकि कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया।

डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए घायल को हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घायल के पिता विश्राम सिंह ने पुलिस सहयोग की सराहना की और बताया कि उनके बेटे के चार छोटे बच्चे हैं,

जिससे परिवार की चिंता बढ़ी हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp