स्व माधवराव सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि पर स्पास्टिक बच्चों को दिए गए पौष्टिक आहार

कानपुर। श्री यंत माधवराव सिंधिया स्मारक समिति के तत्वावधान मंगलवार को बाल भवन के सभागार में स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्पास्टिक बच्चों को पौष्टिक आहार एवं फल वितरित किए गए। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पदम श्री डॉ सरोजमणि गोया सरोजमणि गोपाल ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सिंधिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की। विशेष अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद कार्यक्रम के आयोजन भाजपा नेता एवं संचार निगम के सलाहकार प्रदीप मिश्रा ने किया। इस मौके पर श्री मिश्रा ने स्वर्गीय सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजवाड़े खानदान में जन्म लेने के बाद भी वहां काफी सरल स्वभाव के थे ऐसे महान व्यक्ति से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका पूरा जीवन दूसरों की सेवा में व्यतीत रहा और हर व्यक्ति के लिए वह आसानी से उपलब्ध रहते थे। इस दौरान उनके द्वारा बच्चों को पौष्टिक आहार वह फल वितरित किए गए। प्रदीप मिश्रा ने बताया कि वह बीते 10 वर्षों से पुण्यतिथि के अवसर पर इस तरीके का कार्यक्रम आयोजित करते चले आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे आज करीब 55 से अधिक बच्चों को पौष्टिक आहार वह फल वितरित किए गए हैं। उन्होंने शहर की अन्य समाजसेवी संस्थाओं से भी अपील करते हुए कहा कि वह भी इस तरीके के कार्य करें ताकि स्पेशल बच्चों का मनोबल बढ़ सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीपी मिश्रा प्रेम प्रकाश निषाद सुरेंद्र मिश्रा मिथिलेश गुप्ता राजेंद्र हिलेरी मनोज त्रिपाठी सुनील पांडे मुख्य रूप से मौजूद रहे।

