BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाना महाराजपुर प्रभारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

Img 20260619 wa0009

कानपुर। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर थाना महाराजपुर प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी है व्यापारियों ने एक ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है कि रूमा क्षेत्र में एक पीड़ित व्यापारी की जमीन पर कोर्ट का स्टे आर्डर होने के बाद भी जमीन पर कब्जा कर भूमाफिया दिलीप गुप्ता और शिवाशं गुप्ता द्बारा निमार्ण कार्य किया जाता है इसमें थाना प्रभारी की संलिप्तता है । व्यापारियों की मांग है कि ऐसे पुलिसकर्मियों और भूमाफिओ के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए दरअसल कानपुर के रूमा क्षेत्र अंतर्गत एक सरकारी जमीन है और पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ,उमाशंकर प्रसाद और अर्टानी होल्डर अतुल गुप्ता की जमीन है आरोप है कि इन जमीनों पर सांवरिया हाउसिंग स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवांश गुप्ता और दिलीप गुप्ता ने कब्जा कर रखा है । व्यापारी व महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री शरद लोचन शुक्ला ने बताया कि इस जमीन पर न्यायपालिका के आदेशों की अवहेलना करते हुए अवैध कब्जा और निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी शिकायत महाराजपुर थानेदार को करी गई थी लेकिन थानेदार द्वारा झूठे मुकदमे फंसाए जाने की धमकी दे डाली गयी। इन्हीं सब बातों की शिकायत के लिए पुलिस कमिश्नरेट को एक ज्ञापन सौंपा है ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।इस दौरान पवन गुप्ता अध्यक्ष, शरद लोचन शुक्ला महामंत्री आदि व्यापारी मौजूद रहे।

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp