BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरराजनीति

भामस आंदोलन में शामिल नहीः अनिल उपाध्याय

Img 20251125 wa0010

चारों श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का बीएमएस ने किया स्वागत

कानपुर। केंद्र सरकार की ओर से लागू की गईं चारों श्रम संहिताओं को लेकर मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चारों श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय ने बताया कि 26 नवंबर को कुछ कुछ श्रम संगठन चारों श्रम संहिताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश इस प्रकार के किसी आंदोलन में शामिल नहीं है।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि वेज कोड व सोशल सिक्योरिटी कोड वर्कर्स को लाभ पहुँचाने वाले हैं। हालाँकि संगठन ने अन्य दो कोड, इंडस्ट्रियल रिलेशन्स कोड और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड में कुछ चिंताओं सहित कई श्रम-संबंधी मुद्दों पर विस्तृत माँगपत्र केंद्रीय श्रम मंत्री को देकर आवश्यक संशोधनों की माँग की है। केंद्रीय मंत्री ने बीएमएस को आश्वत किया है कि सभी चिंताओं का समाधान किया जाएगा। बैठक में श्रीकांत अवस्थी, प्रदीप राय, संजय प्रताप सिंह, दिवाकर मिश्र, केडी द्विवेदी, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजदू रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp