BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भड़की भीषण आग, बड़ा हादसा टला

कानपुर ब्रेकिंग

गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भड़की भीषण आग, बड़ा हादसा टला

कानपुर नगर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोविंद नगर थाना क्षेत्र के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सुबह करीब 06:32 बजे मिनी कंट्रोल रूम को अलर्ट मिला कि बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में आग धधक रही है और अंदर लोगों के फंसे होने की आशंका है।

सूचना मिलते ही फायर विभाग हरकत में आया। फजलगंज, किदवई नगर, मीरपुर समेत आसपास के फायर स्टेशनों से 7 से 8 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि आग बेसमेंट से लेकर ऊपरी मंजिलों तक फैल चुकी थी। फायर कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए इमारत को तीनों ओर से घेरते हुए रणनीतिक तरीके से अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही कि इस भीषण आग में कोई जनहानि या घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग की सतर्कता और तेजी से एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp