पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को धर दबोचा

कानपुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को धर दबोचा है।
सूत्रों के मुताबिक, अजय ठाकुर की गिरफ्तारी रतनलाल नगर स्थित एक धुलाई सेंटर से हुई, जहां वह छिपकर बैठा था।
बताया जा रहा है कि बाबा पर हुए हमले के बाद से ही अजय ठाकुर लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस टीम किस तरह से अजय ठाकुर को अपने कब्जे में ले रही है, जबकि आसपास खड़े लोग इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
इस पूरे मामले पर एसीपी कल्याणपुर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उसे कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

