BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों से 23.501 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

कानपुर। पनकी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23.501 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अंकित और दीपक जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहे थे। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से दबोच लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एडीसीपी सुमित रामटेके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp