आरआरसी सेंटर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र में बने आरआरसी सेंटर का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार और खंड विकास अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर जिलाधिकारी ने कस्बा प्रधान अरविंद उर्फ कल्लू यादव और पंचायत सचिव सुप्रिया सिंह की सराहना की।डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे में किसी भी हालत में कूड़ा इधर-उधर न फेंका जाए। सभी दुकानदार अपने यहां का कूड़ा एकत्रित कर पंचायत की कूड़ा गाड़ी में ही डालें, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तय है।

