BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का सराहनीय कार्य,शातिर टप्पेबाज मो० ईशान गिरफ्तार

Screenshot 2026 06 23 01 01 04 59 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कानपुर नगर।थाना स्वरूप नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
आप को बताते चलें

पुलिस ने एक शातिर टप्पेबाज को धर-दबोचा

स्वरूप नगर थाने की पुलिस ने एक शातिर टप्पेबाज को टप्पेबाजी की गई चैन के साथ किया गिरफ्तार

उन्नाव निवासी महिला हैलेट हॉस्पिटल में अपने पति के इलाज के लिए हैलेट हॉस्पिटल आई थी

शातिर टप्पेबाज युवक ने महिला को अपने झांसे में लेकर उसकी सोने की चैन कीमत लगभग दो लाख रुपए की टप्पेबाजी कर भाग गया

हैलेट चौकी प्रभारी अजय कश्यप ने अपने सहयोगी टीम अरविंद कुमार और राहुल सिंह के साथ ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से PWD कॉलोनी रावतपुर के पास से गिरफ्तार कर महिला की चैन सकुशल बरामद की

हैलेट चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए महज 8 घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने वाले युवक को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक का नाम मो.ईशान पुत्र मो.आफताब निवासी मेडिकल कॉलेज कैंपस को किया गिरफ्तार

अपनी सोने की चैन वापस पाकर महिला ने चौकी प्रभारी हैलेट अजय कश्यप की टीम का धन्यवाद देते हुए कानपुर पुलिस की सराहना की

पुलिस ने टप्पेबाज के पास से चैन बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गिरफ्तार करने वाली टीम में हैलेट चौकी प्रभारी अजय कश्यप, हे.का.अरविंद कुमार के साथ राहुल सिंह की अहम भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp