श्यामनगर लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा एक अभियुक्त गिरफ्तार
कानपुर। श्यामनगर इलाके में शिक्षक शरद चंद्र के घर हुई लाखों की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तमंचे और चाकू के बल पर घर में घुसकर छह लाख रुपये की नगदी और माल समेटने वाले शातिरों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी घटना की साजिश पीड़ित शिक्षक के अपने भतीजे मोनू ने रची थी। भतीजे मोनू द्वारा की गई रेकी के आधार पर पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस लूट की साजिश जेल के अंदर रची गई थी। अपर पुलिस आयुक्त डॉ विपिन ताडा ने बताया जो अभियुक्त वंचित हैं। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीम में लगातार दबिश दे रही है और गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हुई कार्रवाई।

