BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरदुर्घटना

फायर विभाग की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टली

Img 20260404 wa0021

कानपुर। आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:26 बजे भीमसेन थाना क्षेत्र के सचेडी अंतर्गत कला का पुरवा स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में पनकी एवं फजलगंज फायर स्टेशन से कुल तीन अग्निशमन वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फायर विभाग की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Inshot 20260403 133605204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp