भूसा व्यापारी से 4 लाख रुपये की लूट

उन्नाव ब्रेकिंग
👉 जनपद उन्नाव के थाना बांगर मऊ क्षेत्र में गंगा धर्म कांटा के पास भूसा व्यापारी से 4 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
👉 जानकारी के अनुसार, थाना बांगर मऊ के ग्राम कैथा पूर्वा मजरा लतीफपुर निवासी पूरण पुत्र बेचेलाल अपने बेटे दीपक और भतीजे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे लगभग 7 दबंगों ने अचानक गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
👉 पीड़ित ने आरोपियों की पहचान सूरज यादव पुत्र मूलचंद्र, रजीत, उमेश (निवासी नीडियासा, बांगर मऊ) तथा कैथापुरवा निवासी रामजी पुत्र रमेश, अभय शुक्ला, कुलदीप और मोहित के रूप में की है।
👉 आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट के दौरान 4 लाख रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं, पीड़ितों को बेरहमी से पीटा गया, जिसमें एक व्यक्ति के दोनों पैर टूट गए, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
👉 पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी मदद करने के बजाय उन्हें सड़क किनारे तड़पता छोड़ दिया और संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र लेने से भी इनकार कर दिया।
👉 इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।
बिंदास बोल कानपुर से उन्नाव अपडेट राजू गौड़

