न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर क्लेम अदा न करने का आरोप

कानपुर। न्यू इंडियन इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर पीड़ित ने क्लेम न देने का आरोप लगाते हुए कंपनी के उच्च अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कमेटी गठित कर कराई जाने की भांग की**बाबू पुरवा के रहने वाले आकिल हुसैन ने मीडिया को बयान देते हुए बताया कि सोहन गुप्ता की ओमनी वैन कार नंबर यूपी 78 सी टी 5904 चल रहा था दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को जनपद फतेहपुर से वापस कानपुर आ रहा था थाना महाराजपुर के थोड़ा आगे ओमनी कार व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी की ओमनी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ड्राइवर आकिल हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया**पीड़ित ने अपना इलाज प्राइवेट कराया न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जांच करता श्री नागेश मिश्रा ने जॉच किया इसके बाद भी कई बार बीत जाने के बाद भी क्लेम का रुपया नहीं आया पीड़ित ड्राइवर ने उधार कर्ज लेकर अपना इलाज कराया**पीड़ित ड्राइवर ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यालय मुंबई सहित अन्य कार्यालय में ईमेल करके क्लेम के संबंध में पत्र भेजा जिस पर मुंबई से पीड़ित ड्राइवर के पास फोन आया और क्लेम नंबर पूछा ड्राइवर ने कहा कि मुझे क्लेम नंबर नहीं पता है इस पर कार्यालय संबंधित फोनकर्ता ने जांच अधिकारी से क्लेम नंबर पूछने के लिए कहा जब पीड़ित ड्राइवर आकिल हुसैन ने जॉचकर्ता से मोबाइल पर बात किया तो जांचकर्ता ने क्लेम नंबर नहीं बताया बल्कि कहा कि मोटर मालिक सोहन गुप्ता से पूछ लो सोहन गुप्ता ने कहा मुझे भी नहीं मालूम इस प्रकार क्लेम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है**पीड़ित ड्राइवर आकिल हुसैन ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग किया है कि पूरे प्रकरण की कमेटी गठित कर जांच कराकर कार्रवाई करने की कृपा करें*

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट
