चकेरी में जुआरियों की महफिल, दो वीडियो वायरल; पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

📍स्कूली छात्रों को जुए में फंसाने का भी आरोप, जांच की मांग तेज
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में जुआरियों की महफिल सजने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें खुलेआम जुए का खेल चलता दिखाई दे रहा है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति, जिसकी पहचान नरेश चौरसिया के रूप में बताई जा रही है, शिवकटरा इलाके में कथित तौर पर बुक संचालित करता नजर आ रहा है। वहीं, दीपक भंगड़ नामक व्यक्ति पर आरोप है कि वह स्कूली छात्रों को जुए की लत लगाने के लिए उन्हें अपने जाल में फंसा रहा है।दूसरे वीडियो में लाल नाम का एक कथित जुआरी सनिगवां क्षेत्र में रेलवे पटरी के किनारे जंगल जैसी जगह पर जुए की फड़ सजवाता दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं।मामले को लेकर सबसे गंभीर आरोप पुलिस की भूमिका पर लगाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि पुलिस की कथित सांठगांठ के चलते ही ये अवैध गतिविधियां बेखौफ संचालित हो रही हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।वायरल वीडियो के बाद स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट: राजू गौड़, बिंदास बोल कानपुर

