नगर में हो रहा श्रीमद्भागवत कथामृत’ और ‘भविष्य मालिका’ का जयघोष

कानपुर ।कोयला नगर नीलशा लान, में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम हो रहा है। यहाँ 9 जून से 15 जून तक ‘श्रीमद्भागवत कथामृत’ एवं ‘भविष्य मालिका’ कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। इस सात दिवसीय अनुष्ठान में जगन्नाथ संस्कृति के प्रखर विद्वान और परम पूज्य पंडित डॉ. काशीनाथ मिश्र जी अपने मुखारविंद से कथा का रसपान करा रहें हैं।कार्यक्रम का समय प्रतिदिन सांय 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से इस अलौकिक कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाने की विनम्र अपील की है। कोयला नगर का वातावरण इन दिनों भक्तिमय भजनों और शास्त्र चर्चा से गुंजायमान हो रहा है।
👉संवाददाता अनिल कश्यप की रिपोर्ट

