BB ओरिजिनलNews Officeकानपुर

कानपुर के यात्रियों को राहत: कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, अवधि भी बढ़ी.

कानपुर से गुजरने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने प्रयागराज,जबलपुर और दानापुर रूट समेत कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

रेलवे के अनुसार यशवंतपुर-दानापुर, खातीपुरा-हावड़ा, जबलपुर-अयोध्या धाम, भगत की कोठी-दानापुर और उधना-मालदा टाउन के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें अप्रैल से जुलाई के बीच साप्ताहिक और निर्धारित फेरों में संचालित होंगी।

इसके अलावा हुब्बल्लि-गाजीपुर सिटी और हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी अप्रैल अंत तक बढ़ा दी गई है।ये ट्रेनें प्रयागराज, वाराणसी, पटना समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रा से पहले समय-सारिणी चेक करने की सलाह दी है।

बिंदास बोल संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp