कानपुर: सीजनल अमीन कर्मचारियों के विनियमितीकरण को लेकर होगी बड़ी बैठक
📍 कानपुर: सीजनल अमीन कर्मचारियों के विनियमितीकरण को लेकर होगी बड़ी बैठक
कानपुर। राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी (सेवक) वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक 20 मार्च को तहसील सदर, कानपुर नगर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सीजनल संग्रह अमीनों एवं संग्रह अनुसेवकों के विनियमितीकरण को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
जिला अध्यक्ष प्रवीण बाजपेई ने बताया कि जनपद में संग्रह अमीनों और अनुसेवकों के कई पद खाली होने के बावजूद अब तक विनियमितीकरण नहीं किया गया है। जबकि शासन स्तर से पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि लगभग 11 माह पूर्व विनियमितीकरण के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

