BB ओरिजिनलमहाराष्ट्रमुंबई

अवैध गैस सिलेंडर का उपयोग करने वालों के खिलाफ मलाड पुलिस की कार्रवाई,13 गैस सिलेंडर जप्त!

मुंबई,मालाड पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर सार्वजनिक स्थानों पर फास्ट फूड, भुर्जी पाव, मसाला डोसा आदि खाद्य पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों, पैदल यात्रियों और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले, और साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाले तरीके से अवैध घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का उपयोग करने वाले गृहस्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कुल 13 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं और आईपीसी की धारा 287 के तहत कुल 13 मामले दर्ज किए गए हैं। उक्त गैस सिलेंडरों को जब्त करने के बाद, भारत गैस और एचपी गैस को उक्त गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में लेने के लिए पत्र जारी किया गया है।

उक्त कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त,श्री शशिकुमार मीना, उत्तर क्षेत्रीय प्रभाग, मुंबई, श्री संदीप जाधव, माननीय पुलिस उपायुक्त, जोन-11 मुंबई और श्री विजय भीसे, माननीय सहायक पुलिस आयुक्त, दिंडोशी प्रभाग,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री दुष्यंत चव्हाण मुंबई के मार्गदर्शन में की गई है।
बिंदास बोल संवाददाता मुंबई। सतीशकुमार मंडोरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp