BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुरखेल

फ्लड लाइट्स में गूंजेगा डॉक्टरों का क्रिकेट रोमांच

IMA & Voltiva Cup Leather Ball Cricket Night Tournament

फ्लड लाइट्स में गूंजेगा डॉक्टरों का क्रिकेट रोमांच, 9 मई से शुरू होगा “IMA & Voltiva Cup”

कानपुर | 8 मई 2026

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर शाखा द्वारा चिकित्सकों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “IMA & Voltiva Cup Leather Ball Cricket Night Tournament” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को आईएमए कॉन्फ्रेंस हॉल, “टेंपल ऑफ सर्विस”, परेड कानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को आईएमए कानपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन, वित्त सचिव डॉ. विशाल सिंह, स्पोर्ट्स सब कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. विकास श्रीवास्तव, जॉइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. विनीत रस्तोगी, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. संजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

“यह टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि चिकित्सकों के बीच आपसी समन्वय, ऊर्जा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का उत्सव है।”
— डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, अध्यक्ष, IMA कानपुर

टूर्नामेंट का आयोजन 9 मई से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। सभी मुकाबले प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक बीसीए गंगा बैराज मैदान में फ्लड लाइट्स के नीचे खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें

टीम टीम ओनर मेंटोर कप्तान
SPM STRIKERS डॉ. नंदिता डॉ. मो. अतहर डॉ. अनुराग राजौरिया
K-CARE KNIGHT RIDERS डॉ. अमित कुमार डॉ. मनीष निगम डॉ. विकास श्रीवास्तव
GRS GIANTS डॉ. नीरज वरयानी डॉ. संजय गुप्ता डॉ. नीरज वरयानी
DELTA DARE DEVILS डॉ. शैलेश कुमार डॉ. विशाल सिंह डॉ. दीपक श्रीवास्तव

मैच फिक्सचर

तारीख मुकाबला
9 मई (शनिवार) SPM Strikers Vs K-Care Knight Riders
10 मई (रविवार) Delta Dare Devils Vs GRS Giants
16 मई (शनिवार) K-Care Knight Riders Vs GRS Giants
17 मई (रविवार) Delta Dare Devils Vs SPM Strikers
23 मई (शनिवार) SPM Strikers Vs GRS Giants
24 मई (रविवार) Delta Dare Devils Vs K-Care Knight Riders
30 मई (शनिवार) सेमीफाइनल — द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों के मध्य
31 मई (रविवार) फाइनल मुकाबला
“फ्लड लाइट्स के बीच होने वाले यह मुकाबले डॉक्टरों के भीतर छिपी खेल प्रतिभा को सामने लाएंगे और शहर को एक शानदार स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट मिलेगा।”
— डॉ. विकास श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी

आईएमए कानपुर शाखा ने शहर के चिकित्सकों, खेल प्रेमियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से टूर्नामेंट में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp