अपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Img 20260308 wa0013

कानपुर। नवाबगंज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार*कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ ख्यौरा कटरी कछार इलाके में हुई, जहां पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध ऑटो सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जीतू उर्फ जितेंद्र गौतम, जितेंद्र निषाद उर्फ छोटू और सुमित कश्यप उर्फ कुटू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों आरोपी 02 मार्च को हुई लूट की वारदात में वांछित चल रहे थे और काफी समय से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।मौके से पुलिस ने लूट की घटना में प्रयुक्त ऑटो, अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और लूटा हुआ सामान बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Oplus 131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp