BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

घर से भागकर साध्वी बनने आई एक महिला को आरपीएफ कानपुर सेंट्रल द्वारा रेस्क्यू कर केरला पुलिस को किया सुपुर्द

कानपुर। उप निरीक्षक सुधीर कुमार कटियार हमराह स०उ०निरी० बलवीर सिंह के साथ कानपुर सेन्ट्रल पर गस्त कर रहे थे, गस्त के दौरान जब प्लेटफार्म नं० 01 से प्लेटफार्म नंबर 10 कि तरफ जा रहे थे तो गार्ड़ लॉबी के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था मे घूमती हुई दिखाई दी, जिससे पूछताछ करने पर उक्त महिला ने अपना नाम अर्पर्णा पुत्री कृष्णा दास उम्र 30 वर्ष निवासी नेडीएम परमवत हाउस चुन्ड़ल त्रिचुर सिटी (केरल) बताया तथा यह भी बताई कि मै घर का भागकर साध्वी बनने के लिए वाराणसी गयी थी और वहां से मै यहाँ आई हू, उक्त महिला को पोस्ट पर लाकर महिला स्टाफ कि मौजूद्गी में पूछताछ कर ही रहे थे, कि उसी समय केरल के कुन्नकुलम पुलिस थाना से सिविल पुलिस ऑफिसर श्री विजयराज वी* ने आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर सम्पर्क किया तथा बताये कि उक्त महिला दिमागी तौर से कमजोर है, जो अपने घर का भाग कर गयी है, उन्होंने अनुरोध किया कि महिला को अपने पास रखिये, हम उसे लेने के लिए आ रहे है, जिस पर महिला को मेरी सहेली स्टाफ कि निगरानी में आरपीएफ पोस्ट पर खुले माहौल में सुरक्षित रखा गया | बाद दिनांक 28.01.2026 को कुन्नकुलम पुलिस थाना से सिविल पुलिस ऑफिसर श्री विजयराज वी तथा महिला कांस्टेबल सिलपा एस एवं उक्त महिला की माताजी श्रीमती सयाममाला कुमारी पत्नी श्री कृष्णा दास निवासी रामावपुरम सिटी केरल (केरल)* आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेन्ट्रल पर उपस्थित हुए जिन्होने लिखित आवेदन देकर महिला के विरुद्ध दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट सं0 0132 थाना कुन्नकुलम, जिला त्रिचुर सिटी की छायाप्रति प्रस्तुत करते हुए महिला कि सुपुर्दगी देने का अनुरोध किये, जिस पर उपरोक्त महिला अपर्णा को सिविल पुलिस केरल से आये उपरोक्त स्टाफ को उसकी माँ के समक्ष सही अवस्था में उप निरीक्षक हरीश चन्द द्वारा सुपुर्द किया। केरल पुलिस तथा महिला की माँ द्वारा आरपीएफ स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp