BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

सेंट्रल जोन की स्वाट टीम को बड़ी सफलता

Img 20260321 wa0002

कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सेंट्रल जोन की स्वाट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले करीब 12 वर्षों से फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम लंबे समय से कानून से बचता फिर रहा था और उस पर लूट सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं। आरोपी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके चलते पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।बताया जा रहा है कि अभियुक्त के खिलाफ पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वह गिरफ्त से बाहर था। पुलिस की सक्रियता और सटीक सूचना के आधार पर स्वाट टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।इस पूरे मामले का खुलासा डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों व संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस करके घटना का किया खुलासा

*बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp