BB ओरिजिनलउत्‍तर प्रदेशकानपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Img 20260618 wa0030

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों, कृषि वैज्ञानिकों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित नवीन कृषि तकनीकों एवं उत्पादों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार, जैविक खेती, मूल्य संवर्धित कृषि उत्पादों तथा आधुनिक कृषि उपकरणों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने किसानों और कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर कृषि विकास एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी प्राप्त की।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।

Img 20260618 wa0033

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड की रिपोर्ट

Img 20260618 wa0026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp