BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

विवाद में खूनी खेल! घरों पर हमला, हवाई फायरिंग से दहशत

Gridart 20260518 100530027

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम अकबरपुरवा में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 9 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि कुछ लोग मारपीट, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला खनन विवाद से जुड़ा निकला। आरोप है कि अशोक सिंह, हृदयांश सिंह और उनके साथियों ने अतुल सिंह के घर पर धावा बोलते हुए जमकर मारपीट की, कार और बाइक में तोड़फोड़ की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। इतना ही नहीं, हमलावरों ने अतुल के मित्र अनिकेत यादव के घर को भी निशाना बनाते हुए वहां भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हृदयांश सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp