BB ओरिजिनलअपराधउत्‍तर प्रदेशकानपुर

ईंट भट्ठे पर खूनी झड़प में मजदूर की मौत

Gridart 20260519 165356060

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरों के बीच हुआ आपसी विवाद जानलेवा साबित हुआ। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है। वहीं, आरोपितों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर श्री कृष्णकान्त ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट

Img 20260403 wa0004

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp