ऑपरेशन लंगड़ा के तहत शातिर लुटेरे को धर दबोचा
कानपुर ब्रेकिंग….
कानपुर कमिश्नरेट की सेंट्रल जोन पुलिस अलर्ट के चलते शातिर लुटरे करन नाम के अभियुक्त को ऑपरेशन लंगड़ा के तहत धर दबोचा..
कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देशानुसार डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ,एसीपी (आईपीएस) सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में फजलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह एवं सहयोगी चौकी प्रभारी पंकज कुमार ,चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह ,उप निरीक्षक लोकेंद्र कुमार ने गुप्त सूत्रो की सूचना पर चेकिंग अभियान दौरान घेराबंदी करने पर शातिर लुटेरे अभियुक्त करन द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर झोका पुलिस टीम द्वारा बचाव करते हुए जवाबी कार्यवाही में शातिर के पैर में लगी गोली..शातिर अभियुक्त लुटेरा करन(25) वर्ष जो की गोविंदनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया…
कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट ✍️

